Tuesday, December 24, 2019

Short Story in Hindi for kids [ एकता में शक्ति ] कठिन शब्द

Short Story in Hindi for Kids: एकता में शक्ति - छोटी कहानियां बच्चों के लिए 

एकता में शक्ति || Short Story in Hindi for kids - ज्ञानवर्धक कहानियां बच्चो के लिए

एक गांव में चार लड़के रहते थे |  उनका नाम राम, श्याम, भोलू  और गोलू था |  उनके पिता नाम रामदास था |
रामदास एक किसान था | वह बहुत ही मेहनती था | उसके चरों बेटों को काम करने में मन नहीं लगता था |
वो काम करने से बचते रहते थे , वो चारों बड़े  झगड़ालू प्रवर्ति के थे और एक दूसरे से अक्सर लड़ते रहते थे | रामदास इस बात से बहुत दुखी और चिंतित रहता था | वो सोचने लगा की बेटों को कैसे समझाया जाये की लड़ना सही बात नहीं, और एकता ही सही है |

एक दिन वो जल्दी प्रातःकाल उठके सोच विचार में लग गया अचानक उसे एक बात सूझी |  उसने अपने बेटों  को जल्दी उठ कर उसके पास आने को कहा | सभी पिता के  पास आ गए | रामदास ने बच्चो को बात समझाने की युक्ति सोच ली |

रामदास ने सामने राखी लकड़ियों में से एक एक लकड़ी उठाने को कहा और उसे तोड़ने को कहा |  सभी लड़के एक दूसरे को देखने लगे और लकड़ी तोड़ने लगे | सभी ने लकड़ियां तोड़ दी सभी खुद को बलशाली दिखने लगे  और फिर लड़ना शुरू कर दिया | पिता ने उन्हें अलग किया और सामने रखा लकड़ी का गट्ठर उठाने को कहा | उनमे से एक लड़का गठ्ठर  लेके आया,  फिर पिता ने उसे तोड़ने को कहा , उसने काफी यत्न लगाया पर वो लकड़ी क गठ्ठर को तोड़ नहीं पाया , बगल में खड़े उसके भाई ये देख कर हंसने लगे |

वो साइड में खड़ा हो गया , फिर उसने अपने सभी लड़कों को एक एक कर के गठ्ठर दिया और तोडने को कहा पर कोई भी लड़का गट्ठर नहीं तोड़ पाया |

पिता ने अपने सभी बेटों को बुलाया और कहा देखा जब मैंने तुम्हे एक लकड़ी दी तो तुमने आसानी से तोड़ दी और जब ज्यादा लकड़ी दी तो तुम तोड़ नहीं पाए | ऐसा ही तुम्हारे साथ है अगर तुम लोग एक दूसरे से लड़ते रहोगे तो कोई भी तुम्हे परास्त  कर देगा पर अगर तुम साथ में रहोगे तो कोई भी  तुम्हे परास्त नहीं कर पायेगा | एकता में शक्ति होती है | सभी  लड़के एक दूसरे को देखने लगे  और उन्होंने अपने पिता को वचन दिया की वो कभी भविष्य में एक दूसरे से नहीं लड़ेंगे | सदैव साथ में रहेंगे |

किसान ये सुनकर बड़ा प्रसन्न हुआ |

ऊपर कुछ कठिन शब्द बोल्ड किये गए  हैं | ये शब्द बच्चे को सिखाये 

(Story hard words)

  1. प्रवर्ति - आदत 
  2. प्रातः काल - सबह सुबह 
  3. युक्ति - उपाय 
  4. बलशाली - ताकतवर 
  5. यत्न - कोशिश 
  6. परास्त - हरा देना 
उक्त कहानी पर आधारित कुछ प्रश्न बच्चे से पूछे (Question from Hindi story for kids)
  1. रामदास के परेशान रहने का क्या कारण था  ?
  2. रामदास के लड़के कैसे थे ?
  3. रामदास ने लड़कों को लकड़ी तोड़ने को कियूँ कहा  ?
  4. एक पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है  ?

Short story for kids in english


शेर और बैलों की कहानी  हिंदी में (प्रेरणादयक कहानियां )

एक बार की बात है एक जंगल में तीन बैल रहते थे | वे  तीनो अच्छे दोस्त थे और कभी भी एक दूसरे क साथ नहीं लड़ते थे , वो अपनी हर चीज एक दूसरे में बाँटते थे और साथ में रहते थे | 

जंगल में एक शेर भी रहता था | वह उन बैलो का सदैव पीछा करता रहता था पर वह एक बात जनता था की जब तक ये तीनो साथ में हैं वो इसका कुछ नहीं बिगड़ सकता , तो उसने इन्हे अलग करने की सोची | 

उसने एक चल चली और उन बैलो के बिच एक अफवाह फैला दी, जिसके चलते वो सभी एक दूसरे से चिढ़ने और जलन करने लगे , कभी कभी लड़ने बी लगे |  तो इस प्रकार शेर ने उनके बिच फुट डालकर उन्हें अलग कर दिया | 

अब वो सभी अलग अलग रहने लगे , शेर ने इस मौके का फायदा उठाया और एक एक करके उन्हें मरकर खा लिया |  तो इस कहानी से हमें ये शिक्षा मिली की हमें साथ में रहना चाहिए , अगर हम साथ में रहें तो कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा।  अगर हम अलग अलग रहेंगे तो कोई भी हमें देगा | 

बच्चो के लिए कुछ आसान सवाल 

  1. इस कहानी से हमें क्या प्रेरणा मिली ?
  2. बैल एक दूसरे से कियूं जलने लगे ?
  3. शेर ने बालों की मित्रता कैसे तोड़ी ?
  4. इस कहानी का शीर्सक क्या होना चाहिए | 

Lion and Bull's story in English  || A short moral story

Once upon a time, there were three bulls, they were good friends. They go together everywhere and share food and everything they have.
One lion was chasing them from some days and he knew that he couldn't harm them until they are together.
Lion plays a trick to separate them. He spread some rumors about them and they start fighting with each other and the lion created a big conflict between them.
They start staying separate, one got a chance and he killed them and eat them one by one separately. So unity is strength.

Hard Words meaning (कठिन शब्द के अर्थ )

  • Once - एक बार 
  • Everywhere  - सभी जगह 
  • Together  - साथ साथ 
  • rumor - अफवाह 
  • conflict - टकराव 
  • seprate - अलग 

शेर और चूहा 

एक बार की बात है एक शेर अपनी गुफा में सो रहा था । तभी कहीं से एक चूहा आकर उसके ऊपर उछलने  लगा। जिससे शेर की नींद खुल गई। शेर को अपने ऊपर उछलते हुए चूहे पर शेर को इतना गुस्सा आया कि उसने चूहे को अपने पंजों में जकड़ लिया और उसे मारने के बारे में सोच रहे हैं। 

इससे चूहा बहुत डर गया और उसने डर से कांपते हुए शेर से कहा हे राजा मुझे माफ कर दीजिए मुझसे बहुत बड़ी भूल हो गई अगर आप मुझे माफ कर देंगे तो यह मुझ पर बहुत बड़ा उपकार होगा और आपके इसउपकार को मैं जिंदगी भर याद रखूंगा और जरूरत पड़ने पर इसे जरूर चुका दूंगा यह सुनकर शेर को चूहे पर दया आ गई और उसने उसे छोड़ दिया। पर वह मन ही मन हंसा भी भला इतना छोटा चूहा मेरी क्या मदद करेगा। 

समय बीतता गया शेर हमेशा की तरह जंगल में घूम रहा था कि एक शिकारी ने उसे पकड़ लिया और जाल में जकड़ लिया शेर ने छूटने की बहुत कोशिश की पर वह कामयाब नहीं हो पाया वह जोर जोर से चिल्लाने लगा और दहाड़ मारने लगा। 

शेर की आवाज सुनकर वही चूहा वहां आया उसने शेर को जाल में फंसा देखकर तुरंत जाल को कुतरने  लगा और जल्दी ही उसने पूरा जाल कुतर दियाअब शेर जाल से बाहर निकल गया और स्वतंत्र हो गया उसे बहुत खुशी हुई और उसने चूहे का धन्यवाद किया|

उस दिन शेर को समझ आया कि किसी भी प्राणी की काबिलियत उसके बड़े याछोटे होने से नहीं बल्कि उसके गुणों से होती है और हमें छोटे और बड़े से भेदभाव नहीं करना चाहिए हमेशा सबकी मदद करनी चाहिए क्योंकि जो दुखी की मदद करता है भगवान उसकी मदद करते हैं और सभी सभी लोग भी उसी की मदद करते हैं 

बिल्ली के बच्चे बच गए 

सोनू और गोलू दो भाई थे। दोनों बहुत खेलते थे पढ़ाई भी करते थे और कभी कभी एक दूसरे से लड़ाई भी करते थे। एक दिन दोनों अपने घर के किनारे खेल रहे थे वहां उन्हें एक कमरे में बिल्ली के दो छोटे-छोटे बच्चे दिखाई दिए उन बच्चों की मां बिल्ली कहीं गई हुई थी दोनों बच्चे अकेले थेउन्हें बहुत भूख लगी थी | 

 जिसके कारण वो जोर जोर से रो रहे थे। गोलू और सोनू यह देखकर दादाजी के पास गए और दादाजी को सब कुछ बताया। दादाजी ने देखा दोनों बच्चे भूखे हैं। दादाजी उन बिल्ली के बच्चों को उठाकर घर ले आए और उन्हें खाना खिलाया और दूध भी पिलाया अब बिल्ली के बच्चों की भूख शांत हो गई और वह अब आपस में खेलने लगे। 

इसे देखकर सोनू और गोलू दोनों ने बिल्ली के बच्चों को उठाकर वही रख दिया और बिल्ली के बच्चों की जान बच गई सोनू ने गोलू को शाबाशी दी  | 

अगर आपको ये कहानी अच्छी लगी तो इसे जरूर बताये कमेंट बॉक्स में लिखके | ऐसी ही ढेरों कहानियों के लिए हमसे जुड़े रहे और दोस्तों को भी शेयर करें | 

बच्चो की कहानियां, छोटी कहानियां हिंदी मे, Moral stories for kids, Free stories for children


Lorem ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry.

Comments


EmoticonEmoticon